खाचरौद पुलिस ने खोला नकबजनी का राज

खाचरौद पुलिस ने खोला नकबजनी का राज, आरोपी गिरफ्तार इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी रोड पर पांच माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा, 1लाख40 हजार की चांदी बरामद
असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज खाचरौद, जिला उज्जैन
खाचरौद। पुलिस ने इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी रोड पर पांच माह पूर्व हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब ₹1 लाख 40 हजार कीमत की चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार फरियादी अजीज खां ने 12 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 मई को परिवार सहित शादी समारोह में बाहर गया था। 11 मई को वापस लौटने पर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर की अलमारी से चांदी के जेवरात व अन्य सामान गायब था।
मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर अर्जुन पिता विक्रम चन्दवंशी (22), निवासी जुना शहर खाचरौद को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी मोहसिन पिता युसुफ खान, निवासी सातसवार मोहल्ला खाचरौद के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस ने अर्जुन की निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। दूसरे आरोपी मोहसिन की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया, प्रतीक यादव (सायबर सेल प्रभारी), प्र.आर. सुनील बैस, प्र.आर. महेंद्र रड़ोदिया, आर. मनीष, आर. नारायण सरा, आर. जितेंद्र सिंह सेंगर, आर. प्रवीण कुशवाह एवं आर. राजेश सोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



