भोपालमध्यप्रदेश

MP में अब छात्रों को सरकार देगी डेढ़ लाख रुपए, मेधावी विद्यार्थी योजना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा लाभ, आवेदन शुरू हुए

एमपी बोर्ड में 70 प्रतिशत और सीबीएसई-आईसीएसई में 85 प्रतिशत अंक जरूरी, परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम होनी चाहिए, जेईई मेन में 50 हजार के भीतर रैंक

भोपाल। MP में अब छात्रों को सरकार देगी डेढ़ लाख रुपए, पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी। मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, बीए, बीएससी, बीकॉम, नर्सिंग, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा और इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

कौन ले सकता है लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। नई पात्रता शर्तों के अनुसार, एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत और सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड में कम से कम 85 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इंजीनियरिंग में जेईई मेन की रैंक 50 हजार के भीतर होने पर पात्रता मिल सकती है।

कितनी मिलेगी सहायता?

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में फीस का भुगतान राज्य सरकार करती है, जबकि निजी कॉलेज के लिए वास्तविक ट्यूशन फीस या 1.5 लाख रुपये, जो भी कम हो, वहन किया जाता है। मेडिकल और लॉ सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी निर्धारित प्रवेश एवं पात्रता शर्तें लागू हैं।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक विद्यार्थी मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की शर्तें और जरूरी दस्तावेज अवश्य जांच लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}