दलौदामंदसौर जिला

दलौदा पुलिस द्वारा कृषि उपज मण्डी दलौदा में चोरी की गई लहसुन जप्त कर दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार, प्रयुक्त मोटरसाईकल भी जप्त

 दलौदा पुलिस द्वारा कृषि उपज मण्डी दलौदा में चोरी की गई लहसुन जप्त कर दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार, प्रयुक्त मोटरसाईकल भी जप्त

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा निर्देश दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं  SDOP श्री गिरीश जेजुरकर के मार्गदर्शन तथा उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया जाकर कृषि उपज मण्डी दलौदा की दिवार खोदकर चोरी की गई गयी करिबन 03 क्विंटल लहसुन (पैकेट मे) किमती 40,000/- रुपये व घटना मे प्रयुक्त मो.सा.जप्त करने मे सफलता प्राप्त की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी रविन्द्र पिता दशरथ जी पाटीदार निवासी ग्राम एलची ने हमराह हेमंत लालवानी पिता केवलराम जी लालवानी निवासी स्टेशन रोड दलौदा के थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि मेरी कृषि मंडी दलौदा मे बजरंग ट्रेडिंग नाम से दुकान है जिसमे मंडी मे आये किसानो से लहसुन की फसल को खरीद कर बाक्स के अंदर भरकर रख रखी थी जो दिंनाक 24/10/2026 व 25/10/2026 की दरमियानी रात मे मंडी की बाउण्ड्री वाल की दिवाल खोदकर मेरी दुकान से 06 बाक्स लहसुन तथा व्यापारी हेमंत लालवानी पिता केवराम जी लालवानी की दुकान से भी लहसुन के बाक्स रखे थे जो कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया तथा दिनांक 17.11.2026 की रात मे भी किसी अज्ञात बदमाश द्वारा मण्डी की दिवार खोदकर चोरी करने का प्रयास किया गया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अपराध पंजिबध्द किया जाकर विवेचना मे लिया गया । चोरी की घटना मे मण्डी व्यापारीयो मे आक्रोश होकर निलामी रोककर विरोध दर्ज किया गया था जो थाना प्रभारी दलोदा द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तन्त्र व तकनिकी साक्ष्य एकत्रित कर चोरी गये मश्रुका व आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया । जो गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर सुचना व अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर अज्ञात आरोपी की संभावित स्थानो पर तलाश की जाकर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर दो आरोपी नितेश पिता प्रभुलाल मिणा उम्र 30 साल निवासी ग्राम बाग्या थाना अफजलपुर व राकेश पिता कारुलाल सुर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी ग्राम बाग्या थाना अफजलपुर की पहचान स्थापित की जाकर गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो की निशादेही से घटना में चोरी गई लहसुन के कुल 09 बाक्स मे भरी करिबन 03 क्विंटल लहसुन व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकल जप्त किये गये । आरोपीयो द्वारा पुलिस पुछताछ में बताया कि आरोपी दिन मे मण्डी मे घुम फिर कर चोरी करने का स्थान चिन्हीत कर लेते थे व मण्डी मे छुट्टी वाली रात मे मण्डी की दिवार खोदकर चोरी की घटना कारीत करते थे।
जप्त मश्रुका- अलग अलग बाक्स मे करिबन 03 क्विटंल लहसुन तथा घटना मे प्रयुक्त हिरो एचएफ डिलक्स
मोटरसाईकल
गिरफ्तारी आरोपी – 01. नितेश पिता प्रभुलाल मिणा उम्र 30 साल निवासी ग्राम बाग्या थाना अफजलपुर
02. राकेश पिता कारुलाल सुर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी ग्राम बाग्या थाना अफजलपुर

सराहनीय कार्य- उनि रविन्द्र प्रताप डाँगी थाना प्रभारी दलौदा, उनि. राधेश्याम पवाँर, सउनि. कैलाश बघैल, आर.
सुनिल यादव व पुलिस टिम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}