राजस्थानजयपुरराजनीति

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने BJP को पछाड़ा, 3701 पंचायत समिति और 599 जिला परिषद सीटों पर किया कब्जा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने BJP को पछाड़ा, 3701 पंचायत समिति और 599 जिला परिषद सीटों पर किया कब्जा

जयपुर। राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों स्तरों पर अधिक सीटें जीतकर बढ़त दर्ज की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के शुक्रवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने 3,701 पंचायत समिति और 599 जिला परिषद सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा के खाते में क्रमशः 2,181 और 301 सीटें आईं।

पंचायत समिति चुनाव में 37 जिलों में से 33 में कांग्रेस की सीटें भाजपा से अधिक रहीं। भाजपा अजमेर, बालोतरा, सलूंबर और उदयपुर में आगे रही। जिला परिषद चुनाव में 24 जिलों में कांग्रेस और छह जिलों में भाजपा अधिक सीटों पर आगे रही।

जयपुर में कांग्रेस ने 216 पंचायत समिति सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 87 सीटें मिलीं। जोधपुर में कांग्रेस 195 और भाजपा 81 सीटों पर विजयी रही। सीकर में कांग्रेस ने 179 और भाजपा ने 87 सीटें हासिल कीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में कांग्रेस को 46, भाजपा को 32 और निर्दलीयों को 76 सीटें मिलीं। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के गृह जिले डीग में भी कांग्रेस ने 25 और भाजपा ने 14 सीटें जीतीं, जबकि 41 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}