38 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत के नवीन अटल सुशासन भवन का लोकार्पण, विधायक डंग ने फीता काटकर किया शुभारंभ

शक्करखेड़ी जागीर और कोट पिपलिया में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ आयोजन
अतिथियों ने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं को बताया ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलने वाला कदम
संस्कार दर्शन_ राहुल रत्नावत
सीतामऊ। ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में ग्राम पंचायत शक्करखेड़ी जागीर को नवीन पंचायत भवन की सौगात मिली है। 38 लाख रुपए की स्वीकृत राशि से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ विधायक हरदीप सिंह डंग ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि गांवों का विकास हो और किसानों सहित ग्रामीण आबादी को बेहतर सुविधाएं मिलें।
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने कहा कि भाजपा सरकार नवीन विकास योजनाओं के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पंचायत भवन सहित आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। नवीन पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह गौड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश परमार, जनपद अध्यक्ष रोडमल, मंडल महामंत्री अरुण भटनागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत सिंह डांगी, जनपद सदस्य राजू जाठ, सरपंच शंभूलाल दायम, सचिव दशरथ सिंह चौहान, सरपंच कालूसिंह राठौर सहित राजेंद्र सिंह राठौर, गठूसिंह राठौर, कारूलाल प्रजापत, घनश्याम गुप्ता, बबलू डांगी, घनश्याम डांगी सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नवीन पंचायत भवन के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास और पंचायत संबंधी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


अतिथियों ने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं को बताया ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलने वाला कदम


