भागवत कथा सुनने से मनुष्य जीवन को सही दिशा मिलती है – पं. त्रिपाठी

जगदीश विलास में भागवत कथा महोत्सव सम्पन्न
मंदसौर। श्री गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज महिला मण्डल के तत्वावधान में श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव सम्पन्न हुआ। श्री जगदीश विलास सभागार में कथा विश्रांति के अवसर पर प्रधान व्यास डा.प्रभाकर त्रिपाठी मुंबई ने कहा कि भागवत सम्पूर्ण वेदों का सार है सभी पुराणों में श्रेष्ठ है। भागवत ज्ञान से मनुष्य जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है।
सायंकाल कथा विश्रांति के बाद श्री जगदीश विलास से शोभा यात्रा के रूप में समारोह निकाला गया जो जीवागंज की गालियों का भ्रमण कर श्री जगदीश मन्दिर में सम्पन्न हुआ। पाश्चात्य हवन और महाप्रसादी का आयोजन हुआ.
इस अवसर पर महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला शर्मा, संरक्षक राज श्री शर्मा गायत्री शर्मा, तथा इंदिरा जोशी मंजू शर्मा, कुसुम उपाध्याय, किरण शर्मा, मीनाक्षी पुराणिक, कांता शर्मा स्मिता उपाध्याय, सरिता उपाध्याय विजय लक्ष्मी पंचारिया विनीता तिवारी मीता शर्मा, तरूणा शर्मा अर्चना राज़ोरा सुषमा द्विवेदी कुसुम तिवारी प्रतिभा भट्ट व समाज अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष पं. कुबेर कांत त्रिपाठी, डा. निरंजन शर्मा, गोपाल शर्मा भट्ट,कार्यकारी अध्यक्ष विनोद जोशी रमेश उपाध्याय कृष्ण चंद्र शर्मा ब्रजेश जोशी, कपिल शर्मा, ओंकार लाल तिवारी,अनिल द्विवेदी संजय द्विवेदी डा.दिनेश तिवारी महेश शर्मा पपु ,
राजेन्द्र चाष्ठा,मोहनलाल जोशी शिवशंकर शर्मा भेरुलाल शर्मा, पं.गोपाल त्रिपाठी, कैलाश उपाध्याय अशोक दीक्षित पं. गोपाल पंचारिया, रमेश जोशी,राजेश तिवारी पं. पंकज उपाध्याय सहित समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


