मंदसौरमध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने सुश्री नेहा माली की समस्या पर लिया संज्ञान,नीमच कलेक्टर को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सुश्री नेहा माली की समस्या पर लिया संज्ञान,नीमच कलेक्टर को दिए निर्देश
मंदसौर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुश्री नेहा माली से मुलाकात कर उनकी समस्या स्वयं सुनी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा को शिकायत की जांच कराने तथा नियमानुसार तत्काल उचित कार्रवाई कर समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नेहा माली से मुलाकात कर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।



