मणिपुरत्रिपुरा

त्रिपुरा में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पर एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

त्रिपुरा में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पर एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

अगरतला।

आज अगरतला स्थित भवन्स त्रिपुरा कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन और स्वपन स्मृति दुलाली एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला 17 नवंबर मंगलवार को आयोजित कि गई।

कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के कुलपति के.एम. मुंशी मल्टीपर्पज हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में भवन्स त्रिपुरा कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. रजत दे ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल मोंटेसरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के ईस्ट व नॉर्थ ईस्ट रीजन के रीजनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर माननीय प्रदीप आचार्य उपस्थित रहे। साथ ही अगरतला स्थित एम. मोंटेसरी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती प्रियंका आचार्य भी उपस्थित रहीं।

इसके अलावा भवन्स त्रिपुरा कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अतिथियों ने प्राक्-प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर अपने मूल्यवान विचार रखे और मोंटेसरी अपेरेटस के उपयोग को विस्तारपूर्वक समझाया। प्रशिक्षणार्थियों ने इसे बड़े ही ध्यान से सीखा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

पूरे कार्यक्रम का सुंदर संचालन छात्रा अंतरा साहा ने किया। अंत में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशांत सरकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}