शामगढ़मंदसौर जिला

बड़ा राम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, पंचामृत स्नान के बाद छप्पन भोग से सजा श्रीराम दरबार

बड़ा राम मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव, पंचामृत स्नान के बाद छप्पन भोग से सजा श्रीराम दरबार

शामगढ़- नगर के वार्ड नंबर 3 स्थित पोरवाल मोहल्ले के अति प्राचीन बड़ा राम मंदिर में मंगलवार रात अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया , पोरवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में भगवान श्रीराम का छप्पन भोग लगाया गया और मनमोहक अन्नकूट झांकी सजाई गई_

_महोत्सव से पूर्व मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था , शाम होते ही मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा_

_भगवान के पुजारी पंडित दुर्गा शंकर नागर और अनिल नागर ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियों को पंचामृत से स्नान करवाया और आकर्षक श्रृंगार किया , इसके बाद शाम 7:30 बजे से 8 बजे तक मुख्य यजमानों की उपस्थिति में हवन-शांति संपन्न हुई , आयोजन के दौरान व्यवस्थापक मानक लाल चौधरी, पोरवाल समाज अध्यक्ष मनोज मुजावदिया, रमेशचंद्र काला , मुकेश दानगढ़ , ओमआर काला , लक्ष्मीनारायण दानगढ , राधेश्याम फरकीया सहित समाज के वरिष्ठजन व युवा कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे रहे।

महाआरती के बाद बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए , इसके बाद मंदिर से कुछ ही मीटर दूर पिपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया , देर रात तक मंदिर और प्रसाद स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}