सीतामऊ ब्लॉक के साखतली में आयोजित हुई ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल

सीतामऊ ब्लॉक के साखतली में आयोजित हुई ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल
सीतामऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार संचालित ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत आज सीतामऊ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साखतली मंडलम के ग्राम साखतली में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में AICC पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चरणसिंह सपरा, जिला प्रभारी श्री सदाशिव यादव, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर तथा विधानसभा प्रभारी श्री हेमराज कल्पोनी, सीतामऊ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हनुमत सिंह राठौर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चौपाल के दौरान वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने अभियान को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।



