भानपुरामंदसौर जिला

भानपुरा में जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

भानपुरा में जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष बलिदान एवं आदिवासी समाज के उत्थान को याद किया गया।

भानपुरा -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एव सांख्यिकी विभाग जिला मंदसौर द्वारा 15 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सी.एम.सी.एल. डी.पी. क्लास के दौरान मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्जित कर उन्हें नमन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल दोहिदा शासकीय अध्यापक एवं आदिवासी समाज अध्यक्ष, भीमसेन जी वधवा वरिष्ठ अध्यापक एवं पूर्व स्काउट प्रभारी तथा एनसीसी प्रभारी एवं रामप्रसाद जी मीणा ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा समिति श्रीनगर उपस्थित थे।

अतिथि अनिल दोहिदा मैं अपने उद्बोधन में बताया कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नहीं बल्कि संपूर्ण देश के गौरव है उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज में स्वाभिमान एकता और अधिकारियों के प्रति जागरूकता की अलख जगाए।

आज आवश्यकता है कि हम उनके बताए गए मार्ग पर चलकर शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत करें।

भीमसेन वधवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि आने वाली पीढ़ी को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके बलिदान से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।

रामप्रसाद जी मीणा ने बताया कि जनजाति गौरव दिवस बनाने का उद्देश्य केवल महापुरुषों को याद करना नहीं बल्कि उनके विचारों और उन के आदर्श को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है, भगवान बिरसा मुंडा ने जल जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति परंपरा और समाज के लिए संघर्ष किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े, जगदीश मिश्रा,ललित प्रजापति तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता शिवाजी बंबोरिया द्वारा किया गया तथा आभार अनिल बागड़ी द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}