सुवासरा में पोरवाल समाज द्वारा दीपावली मिलन अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

सुवासरा में पोरवाल समाज द्वारा दीपावली मिलन अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

सुवासरा।पोरवाल समाज सुवासरा का प्रथम अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह समाज अध्यक्ष रामगोपाल काला, सचिव श्याम सुंदर मुन्या, कोषाध्यक्ष पंकज मुजावदिया के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से दिनांक 14 नवंबर शनिवार को मनाया गया।
इस अवसर पर रतलाम से पधारे कलाकारों द्वारा श्री सांवलिया सेठ का अलौकिक दरबार सजाया गया।
प्रारंभ में समाजजन एवम् अतिथियों द्वारा श्री सांवलिया सेठ की महाआरती की गई,,एवं छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। दरबार एवं छप्पन भोग के लाभार्थी श्री पूरनमल मोतीलालजी धनोतिया एवं उनका परिवार,श्री सुरजमल रामनारायण जी फरक्या एवं परिवार,श्री नरेंद्र बद्रीलालजी धनोतिया खेजड़िया वाला, श्री कैलाश कंवरलाल जी फरक्या मां गायत्री द्वारा लाभ लिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री हरदीपसिंह डग, गरोठ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सेठिया, पोरवाल महासभा के महामंत्री श्री दिनेश चौधरी गरोठ, महासभा के कोषाध्यक्ष श्री दिनेश वेद, सभी पूर्व अध्यक्ष श्री शिवनारायण काला ,श्री देवीलाल फरक्या, श्री रामचंद्र वेद,आदि मंचासीन रहें।
अतिथियों का स्वागत समाज अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा विशाल जी फरक्या, युवा संगठन नगर अध्यक्ष भरत मांदलिया, दिलीप चौधरी, आदि समाज बंधु द्वारा किया गया।
स्वागत भाषण समाज अध्यक्ष श्री रामगोपाल काला द्वारा दिया गया, एवं सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी गई।इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में सभी को बधाई दी गई एवं सफल कार्यक्रम की सराहना की गई।
इस अवसर पर पोरवाल रिसोर्ट में निर्माण हेतु 16 स्वजातीय बंधु द्वारा लगभग 9 लाख की राशि अमानत स्वरूप अध्यक्ष जी को सौंपी गई।
तत्पश्चात सभी स्वजातीय बधुओं का सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष सहयोग के रूप में पूरणमल चौधरी, पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन मुन्या, संजय धनोतिया, हरीश सेठिया, कृष्णकांत धनोतिया, युवा संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन धनोतिया,अरुण सेठिया, प्रीतेश चौधरी, रवि चौधरी, सभी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता चच्चू भाई द्वारा किया गया एवं आभार नगर पंचायत सभापति प्रतिनिधि महेश धनोतिया द्वारा माना गया।





