मंदसौरमंदसौर जिला

अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई

अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई

मंदसौर।भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर  जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के माता-बहनों एवं भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर जिला महामंत्री श्री शिवराज सिंह राणा, श्री विजय सुराणा, श्री महेश जूनवाल श्री गौरव अग्रवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री राजेश चौहान,श्री राजेश नामदेव,श्री पुलकित पटवा, सुश्री रानू भावसार,श्रीमती निर्मला गुप्ता,श्री देवीलाल सिसोदिया,मगरा माता मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल पाटीदार,मंदसौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री नेपाल सिंह सिसोदिया, महामंत्री श्री शिव गुर्जर सहित जिले के अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री बंसीलाल खराड़ी,श्री नानालाल गोदा,श्री पूरन सिंह,मोर्चा महामंत्री श्री प्रकाश कटारिया,श्री भेरूलाल दाहना,श्री मोहनलाल, मोर्चा कार्यालय मंत्री श्री विष्णु खराड़ी,श्री लालू चौहान,श्री सुरेश,श्री राधेश्याम,श्री पप्पू दायमा श्री मधुलाल,श्री जवाहर लाल श्री गोपाल,श्री लालू जी चौहान,श्री राधेश्याम चौहान,श्री कन्हैयालाल सहित समस्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा जी के अद्वितीय त्याग,तपस्या, संघर्ष और बलिदान का स्मरण किया गया उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों एवं शोषण के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित कर स्वतंत्रता और स्वाभिमान की अलख जगाई। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका महान बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने,समाज को संगठित रखने तथा अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण की प्रेरणा देता है। जनजातीय गौरव दिवस उनके आदर्शों को आत्मसात करने एवं जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।इस आयोजन के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा जी के विचारों एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}