विकासमंदसौर जिलासीतामऊ

विधायक डंग के प्रयासों से मिली 12 करोड़ 52 लाख की सौगात, रूनीजा और मानपुरा में बनेंगे 6 बिस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र

विधायक डंग के प्रयासों से मिली 12 करोड़ 52 लाख की सौगात, रूनीजा और मानपुरा में बनेंगे 6 बिस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र

सीतामऊ । सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर उन्नयन के क्रम में एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। विधायक हरदीप सिंह डंग के अथक प्रयासों और लगातार मांग के बाद प्रदेश सरकार ने रूनीजा एवं मानपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र को *6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र* में उन्नयन करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है कुल 12 करोड़ 52 लाख रुपए की स्वीकृति इस उन्नयन के लिए निर्माण, उपकरण एवं फर्नीचर सहित 6 करोड़ 26 लाख रुपए प्रति केंद्र के मान से कुल 12 करोड़ 52 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह राशि सुवासरा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को पूरी तरह बदल देगी अब गांव में ही मिलेगा बेहतर इलाज* अभी तक रूनीजा और मानपुरा क्षेत्र के लोगों को छोटे-छोटे इलाज के लिए भी सुवासरा, सीतामऊ या मंदसौर जाना पड़ता था गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी।

अब 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद 24 घंटे प्रसव सुविधा बच्चों और महिलाओं के इलाज की बेहतर व्यवस्था

आपातकालीन इलाज की सुविधा

आधुनिक उपकरण और जांच सुविधा डॉक्टर, नर्स और स्टाफ की स्थायी व्यवस्था दवाइयों की उपलब्धता गांव में ही सब कुछ गांव के नजदीक ही मिलेगा *विधायक डंग ने जताया आभार* इस बड़ी स्वीकृति पर विधायक हरदीप सिंह डंग ने मुख्यमंत्री *डॉ. मोहन यादव* एवं उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री *राजेन्द्र शुक्ल जी* के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है *विधायक डंग ने कहा* सुवासरा विधानसभा क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने हमारी मांग को स्वीकार कर क्षेत्र की जनता को बहुत बड़ी सौगात दी है। मैं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देता हूं

क्षेत्र में खुशी की लहर

स्वीकृति की खबर मिलते ही रूनीजा, मानपुरा और आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक हरदीप सिंह डंग ने जो वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया। पहले भी सुवासरा में सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम हुआ है, और अब ये बड़ी सौगात क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

सुवासरा बन रहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल लगातार मिल रही स्वीकृतियों से सुवासरा विधानसभा अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे जिले में मॉडल बनता जा रहा है। विधायक डंग के नेतृत्व में क्षेत्र में एक के बाद एक विकास कार्य हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}