सुवासरामंदसौर जिला

चारभुजा मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

 विधायक हरदीप सिंह डंग सहित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने की सहभागिता, एक-दूसरे को दी दीपावली की शुभकामनाएं 

पंकज बैरागी, ✍️

सुवासरा। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के दूसरे दिन स्थानीय तरनोद रोड स्थित श्री चारभुजा मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर 12:30 बजे आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सुवासरा नगर के सर्वधर्म समाज के समाजजनों एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने उपस्थित सभी समाजजनों को अन्नकूट महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में शांति, सद्भावना, आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अपनी ओर से एवं अपने परिवार की ओर से सभी नगरवासियों को दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, पोरवाल समाज अध्यक्ष रामगोपाल कला, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव पंकज बैरागी, सुवासरा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. बलराम परिहार, सेवानिवृत्त शिक्षक कालूलाल पुष्पद, सेवानिवृत्त शिक्षक नारायणलाल बोराणा, सेवानिवृत्त शिक्षक तुलसीराम मेहर, सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया, पोरवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा फरक्या, समाजसेवी श्रीमती ममता मुकेश सालवी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

अन्नकूट महोत्सव के दौरान उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को दीपावली एवं अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आयोजन में सर्वधर्म समाज की सहभागिता ने सामाजिक एकता, सद्भावना और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

उक्त आशय की जानकारी श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के सफल संचालक तथा समाजसेवी पंकज बैरागी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}