भगवान पशुपतिनाथ मेले की कमान कमलेश सिसोदिया को, 20 नवंबर से होगा 64वें मेले का आगाज

भगवान पशुपतिनाथ मेले की कमान कमलेश सिसोदिया को, 20 नवंबर से होगा 64वें मेले का आगाज
मंदसौर, 13 नवंबर। भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव के 64वें मेले को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। आगामी 20 नवंबर से शुरू होने वाला यह मेला 20 दिनों तक आयोजित होगा।
मेले के आयोजन को लेकर आज मेला समिति का गठन किया गया, जिसमें पार्षद श्री कमलेश सिसोदिया को मेला सभापति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में श्रीमती सुनीता भावसार, श्रीमती रेखा सोनी, श्री दीपक गाजवा, श्री गोरधन कुमावत एवं श्री प्रीतम पंचोली को सदस्य नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोहित राणावत ने नवनियुक्त मेला सभापति एवं समिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भगवान पशुपतिनाथ के इस ऐतिहासिक मेले को लेकर आगामी समय में आयोजन संबंधी गतिविधिययो की रुपरेखा तैयार की जाएगी।



