12 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, 15 हजार की मांगी थी रिश्वत

12 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, 15 हजार की मांगी थी रिश्वत
इंदौर। मध्यप्रदेश में पंचायतों में भ्रष्टाचार का मामला एक बार फिर सामने आया है। इंदौर जिले में लोकायुक्त की टीम ने महिला पंचायत सचिव श्यामा साहू को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला सचिव ने संबंधित कार्य के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सीधी जिले की मझौली जनपद पंचायत में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पंचायत सचिव को पकड़ा गया था। अब इंदौर में महिला पंचायत सचिव की गिरफ्तारी से पंचायतों में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पंचायत स्तर पर आम लोगों को छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए भी रिश्वत की मांग का सामना करना पड़ता है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।



