रोजगारभोपालमध्यप्रदेश

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, एमपी को मिले 65 पद, 25 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, एमपी को मिले 65 पद, 25 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। बैंकिंग क्षेत्र में काम का अनुभव हासिल करने के इच्छुक स्नातक युवाओं के लिए इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 की अधिसूचना जारी की है। बैंक ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के अंतर्गत कुल 1,500 प्रशिक्षण पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए भी 65 प्रशिक्षण पद उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की प्रमुख जानकारी

संस्था- इंडियन बैंक

पद का नाम- अप्रेंटिस

कुल प्रशिक्षण पद-1,500

मध्य प्रदेश में पद: 65

आवेदन शुरू-5 नवंबर 2026

अंतिम तारीख-25 नवंबर 2026

न्यूनतम आयु-20 वर्ष

अधिकतम आयु- 28 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता- किसी भी विषय में स्नातक

प्रशिक्षण अवधि- 12 महीने

आवेदन का माध्यम-ऑनलाइन

इंडियन बैंक ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार प्रशिक्षण पद निर्धारित किए हैं। (मध्य प्रदेश के लिए कुल 65 पद रखे गए हैं।) अभ्यर्थी केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय संबंधित राज्य के तीन पसंदीदा जिलों का विकल्प दिया जा सकता है। अंतिम जिला आवंटन बैंक की आवश्यकता और उपलब्धता के अनुसार होगा।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक का परिणाम 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच घोषित हुआ होना चाहिए।

अंतिम परिणाम 1 नवंबर 2026 तक घोषित होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी को परिणाम घोषित होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा

1 नवंबर 2026 को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

मेट्रो और शहरी शाखाएं – 15,000

ग्रामीण और अर्धशहरी शाखाएं – 12,300

(यह प्रशिक्षण अवधि का स्टाइपेंड है। अप्रेंटिस को नियमित बैंक कर्मचारी के समान वेतन और भत्ते नहीं मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया

इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के चयन के लिए आनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा होगी। बैंक आवश्यकता के अनुसार साक्षात्कार भी आयोजित कर सकता है।

मध्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए भाषा की शर्त

मध्य प्रदेश के प्रशिक्षण पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी को हिंदी पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना आवश्यक है। यदि अभ्यर्थी ने आठवीं, दसवीं या बारहवीं कक्षा में हिंदी का अध्ययन किया है और उसका प्रमाण प्रस्तुत कर सकता है, तो उसे स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा से छूट मिल सकती है।

आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाएं। करियर सेक्शन में अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 का विज्ञापन खोलें। आवेदन से पहले एनएटीएस 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण करें। एनएटीएस पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल पूरी करें और नामांकन संख्या सुरक्षित रखें। इसके बाद बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरें। फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

फार्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें

प्रतियोगी परीक्षा के एक्सपर्ट और करियर काउंसलर अभिषेक खरे बताते हैं कि इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती बैंकिंग क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण देने की एक योजना है। इसके अंतर्गत इंडियन बैंक युवाओं को बैंक की शाखाओं में लगभग 1 वर्ष (12 महीने) का व्यावहारिक प्रशिक्षण देता है। यह उन विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

तर्कशक्ति के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।

गणितीय अभिरुचि में प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात और औसत पर ध्यान दें।

बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की समसामयिक घटनाओं को पढ़ें।

कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी मजबूत करें।

अंग्रेजी भाषा में व्याकरण और शब्दावली का अभ्यास करें।

बैंकिंग से संबंधित महत्वपूर्ण शब्दों और योजनाओं को समझें।

निर्धारित समय में प्रश्न हल करने के लिए माक टेस्ट दें।

मध्य प्रदेश के अभ्यर्थी हिंदी भाषा की दक्षता पर भी ध्यान दें।

परीक्षा के सभी पांचों खंडों को पर्याप्त समय दें।

आवेदन से पहले पात्रता, आयु और दस्तावेजों का मिलान करें।

अप्रेंटिस भर्ती क्या होती है

चयनित उम्मीदवारों को बैंक की शाखाओं में प्रशिक्षण दिया जाता है। बैंकिंग कार्यों की जानकारी दी जाती है। ग्राहकों से व्यवहार, कैश संबंधी प्रक्रियाएं, अकाउंट, बैंकिंग साफ्टवेयर और अन्य कार्य सिखाए जाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान हर महीने स्टाइपेंड (वजीफा) मिलता है। यह नियमित बैंक नौकरी नहीं होती और प्रशिक्षण के बाद स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}