मंदसौरमध्यप्रदेश

अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करने पर उनी कपिल सौराष्ट्रीय सहित पूरी टीम पुरस्कृत

 

NRI बनकर युवती को शादी का झांसा दिया, नकली कस्टम अधिकारी बनकर 7.50 लाख रुपए ठगे थे; मुख्य सरगना सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

 

मंदसौर। साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा कर अंतरराज्यीय संगठित ठग गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त करने वाली शामगढ़ पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय को 10 हजार रुपए तथा साइबर सेल और शामगढ़ पुलिस सहित कार्रवाई में शामिल अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है।

 

मामले के अनुसार आवेदिका प्रेरणा कोरी को आरोपी ने स्वयं को NRI बताकर अपने झांसे में लिया और शादी का प्रस्ताव देकर विश्वास में लिया। इसके बाद विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कहकर उसे बताया कि गिफ्ट कस्टम विभाग में पकड़ा गया है। सेल्स टैक्स और कस्टम क्लियरेंस के नाम पर आरोपियों ने नकली कस्टम एवं पुलिस अधिकारी बनकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। आवेदिका की शिकायत पर थाना शामगढ़ में अपराध क्रमांक 282/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में दबिश दी। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

 

इन्हें मिला नगद पुरस्कार

 

थाना प्रभारी शामगढ़ कपिल सौराष्ट्रीय को 10 हजार रुपए, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सैनी एवं थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश को 4-4 हजार रुपए, उपनिरीक्षक ओपी राठौर को 2 हजार रुपए, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी को 7 हजार रुपए, आरक्षक मनीष बघेल को 5 हजार रुपए तथा प्रधान आरक्षक मुजफ्फर उद्दीन शेख, अर्जुन सिंह, हिरालाल यादव, धर्मेश बैरागी, इरफान खान, विशाल सिंह, मोकम सिंह, महिला आरक्षक रेखा भाटी एवं आरक्षक हरिओम मालवीय सहित अन्य पुलिसकर्मियों को 2-2 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का संदेश गया है। थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय एवं उनकी पूरी टीम की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}