मंदसौर जिलासीतामऊ
सीतामऊ पुलिस ने क्रेटा कार से पकड़ा 191 किलो डोडाचूरा, दो आरोपी गिरफ्तार

सीतामऊ पुलिस ने क्रेटा कार से पकड़ा 191 किलो डोडाचूरा, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। सीतामऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लदुना-दलावदा आम रोड पर नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार (MP09CT6095) को रोककर तलाशी ली। कार से 8 कट्टों में भरा 191 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दशरथ सिंह पिता मनोहर सिंह निवासी सासरी पिपलिया, थाना सीतामऊ और समरथ पिता चैनसिंह निवासी लसुड़िया खेड़ी, थाना ताल, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सीतामऊ में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


