मंदसौरमध्यप्रदेश
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने अपना घर की बालिकाओं को दिखाई फिल्म रामायण

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने अपना घर की बालिकाओं को दिखाई फिल्म रामायण
मंदसौर 22 नवंबर 2026/ कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने रविवार को मंदसौर के अपना घर की बालिकाओं के उत्साह वर्धन तथा प्रेरणा के लिए उनको सिनेमाघर में फिल्म रामायण दिखाई इस दौरान स्वयं कलेक्टर भी सिनेमा घर में मौजूद रहे
उनके साथ एसडीएम श्री शुभम पाटीदार ,डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित राणावत, डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम गुर्जर तहसीलदार तथामहिला बाल विकास विभाग अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि मंदसौर के अपना घर में ऐसी बालिकाएं निवास रत हैं जो विशेष संरक्षण एवं देखरेख की आवश्यकता वाली है



