देशउत्तर प्रदेश

किरन सक्सेना बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री, समर्थकों ने दी बधाई

किरन सक्सेना बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री, समर्थकों ने दी बधाई

बरेली। भारतीय जनता पार्टी नेत्री किरन सक्सेना को भाजपा महिला मोर्चा का महानगर महामंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।किरन सक्सेना लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही वह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उनके मनोनयन पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सहित वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अधीर सक्सेना, अश्विनी कमठान, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. सुबोध अस्थाना, अनूप सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना, शांतनु सक्सेना, रवि सक्सेना, आशीष सक्सेना, आशीष सिन्हा, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, अभिषेक नाथ, आदित्य सक्सेना हनी, विकास सक्सेना नीटू एवं राजीव सक्सेना समेत अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सभी ने उम्मीद जताई कि किरन सक्सेना नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}