दलौदामंदसौर जिला
अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

अफजलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 घंटे में कुख्यात नकबजन गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद
दलौदा। अफजलपुर में कृषि दवाई की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सोहनलाल उर्फ सोनू मोगिया (35) निवासी नई आबादी अफजलपुर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने दुकान का गल्ला तोड़कर ₹1.19 लाख नकदी, इलेक्ट्रिक तौल कांटा, रियलमी मोबाइल और स्प्रे पंप चोरी किया था। पुलिस ने कुल मश्रुका शत-प्रतिशत बरामद कर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व दरांता भी जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, नकबजनी सहित कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास गेहलोत एवं अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



