कार्रवाईनीमचमध्यप्रदेश

खानखेड़ी (नीमच) के पटवारी जितेश मराठा ₹ 2,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

 खानखेड़ी (नीमच) के पटवारी जितेश मराठा ₹ 2,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

नीमच। विपुस्था लोकायुक्त के महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज कुमार सिंह एवं विपुस्था लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में  20.11.2026 को लोकायुक्त उज्जैन टीम ने ग्राम खानखेड़ी, तहसील मनासा, जिला नीमच, के पटवारी जितेश मराठा को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

शिकायतकर्ता तेजूदास बैरागी पिता ओमप्रकाशदास बैरागी, निवासी- ग्राम खानखेड़ी तहसील मनासा, जिला नीमच ने दिनांक 12.11.2026 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री विनोद कुमार दीक्षित को शिकायत की थी की मेरे प्लॉट के अतिक्रमण दर्ज करवाने के एवज में पटवारी, जितेश मराठा द्वारा एक प्लॉट के हिसाब से 8,000/- कुल 16,000/- की मांग की जा रही थी, आवेदक के निवेदन करने पर पटवारी जितेश मराठा 10,000 रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुआ तथा 3,000/- उसी समय ले लिए थे। आज दिनांक को पटवारी जितेश मराठा ने बाकी के बचे हुए रुपए एक प्लॉट के हिसाब से 2,000/- आवेदक तेजूदास बैरागी से अपनी मोटरसाइकिल के बैग में रखवा लिए। जो कि जितेश मराठा की मोटरसाइकिल के बैग से बरामद किए।

ट्रैप कार्रवाई में डीएसपी दिनेशचंद पटेल,निरीक्षक हीना डावर,  प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक शिव कुमार शर्मा, आरक्षक मोहम्मद इसरार, सदस्यों की टीम शामिल रहीl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}