24 घंटे में ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 1.50 लाख की ट्रॉली बरामद

24 घंटे में ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 1.50 लाख की ट्रॉली बरामद
असलम खान – संस्कार दर्शन न्यूज, खाचरौद जिला उज्जैन
खाचरौद। खाचरौद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई ट्रॉली बरामद कर ली। बरामद ट्रॉली की कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बट्लावदी निवासी राजेश पाटीदार ने 3 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे खेत पर खड़ी उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली अगले दिन गायब मिली। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 444/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शरद पिता रामेश्वर पाटीदार, निवासी ग्राम बट्लावदी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गई ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर ली गई।
सराहनीय भूमिका:-
कार्रवाई में निरीक्षक धनसिंह नलवाया, थाना प्रभारी खाचरौद, निरीक्षक प्रतीक यादव (सायबर सेल प्रभारी), प्र.आर. 1319 दीपक पाल, आर. 1255 ईश्वर परिहार, आर. 1701 जितेन्द्र सिंह सेंगर एवं आर. 1662 प्रवीण कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।



