नीमच

 मां भादवा माता के दरबार में जलाए गए दीप; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित, दीर्घायु की कामना

मां भादवा माता के दरबार में जलाए गए दीप; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित, दीर्घायु की कामना

नीमच /मां भादवा माता के पावन दरबार में दर्शन-पूजन कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विशेष सहभागिता की । इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित पंडितजी एवं विद्वानों ने ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

दीप प्रज्वलित कर की गई प्रार्थना: –

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए तथा मां भादवा माता से प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की विशेष प्रार्थना की गई। मां दरबार में उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें और देशसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करते रहें।

प्रमुख उपस्थिति: –

इस पावन अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह जी सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा अनिल जी शर्मा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रतन जी मालावत, महामंत्री श्री महेश जी गुर्जर, श्री राजेंद्र सिंह जी तंवर और श्री राजीव जी गरासिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}