देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन, आरोग्य भारती ने लिया स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्रधनतेरस का संकल्प

 धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन, आरोग्य भारती ने लिया स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्रधनतेरस का संकल्प

 

गोरखपुर धनतेरस के पावन अवसर पर आरोग्य, निरोगता और सुख-समृद्धि के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गौरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष श्री विश्व प्रकाश मिश्र के आवास पर भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ सहभागिता की तथा स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान धन्वंतरि के मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। आध्यात्मिक वातावरण के बीच कार्यक्रम का समापन सामूहिक शांति मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।इस अवसर पर उपस्थित आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं ने भगवान धन्वंतरि से संपूर्ण मानव समाज के आरोग्य, सुख, शांति और दीर्घायु की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि धनतेरस केवल धन और वैभव की प्राप्ति का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य को जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति मानने और उसके संरक्षण का संदेश भी देता ह। भगवान  धन्वंतरि को आयुर्वेद एवं चिकित्सा विज्ञान का देवता माना जाता है। समुद्र मंथन से अमृत कलश के साथ उनका प्राकट्य मानव जीवन में स्वास्थ्य और निरोगता के महत्व को दर्शाता है। स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। इसी आधार पर सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र की परिकल्पना साकार हो सकती है।कार्यक्रम में स्वच्छता, संतुलित आहार, योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने को महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बताया गया।आरोग्य भारती के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि संगठन रोगों के उपचार के साथ-साथ रोगों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली और जन-जागरूकता के माध्यम से समाज को निरोग बनाने की दिशा में प्रयासरत है।अंत में सभी ने संकल्प लिया कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज के स्वास्थ्य के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि आरोग्य ही वास्तविक धन है, जन-स्वास्थ्य ही राष्ट्र की पूंजी है और स्वस्थ भारत ही समृद्ध भारत का आधार है।भगवान धन्वंतरि से संपूर्ण मानव समाज के आरोग्य, शांति, सद्बुद्धि और दीर्घायु की मंगलकामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}