युवा उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

युवा उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
सीतामऊ। डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में दिनांक 3 अक्टूबर 2026 से युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश भारिया द्वारा किया गया।
युवा उत्सव के अंतर्गत रंगोली, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, भाषण, पोस्टर निर्माण, एकल गायन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।
युवा उत्सव के प्रथम दिवस वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा माया ने प्रथम स्थान, बी.ए. तृतीय वर्ष के देवराज ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए. प्रथम वर्ष के मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष के हरीश ने प्रथम, बी.ए. द्वितीय वर्ष के शांतिलाल ने द्वितीय तथा नागेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के द्वितीय एवं तृतीय दिवस एकल गायन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल गायन प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष के संभव जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में रवीना ने प्रथम तथा नंदनी गहलोत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में युवा उत्सव प्रभारी डॉ. संजय कुमार प्रजापति सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।



