रतलामआलोट

आदतन अपराधी की जमानत निरस्त, न्यायालय से जारी स्थाई वारंट पर आरोपी गिरफ्तार

आदतन अपराधी की जमानत निरस्त, न्यायालय से जारी स्थाई वारंट पर आरोपी गिरफ्तार

थाना बरखेड़ा कला एवं थाना आलोट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

रतलाम | पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में  रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बरखेड़ा कला एवं थाना आलोट पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के प्रकरण में न्यायालय द्वारा जमानत निरस्तीकरण कर जारी स्थाई वारंट की तामिली करते हुए आरोपी रियाज उर्फ राजू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जमानत निरस्तीकरण के बाद न्यायालय ने जारी किया था स्थाई वारंट–

पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के पालन में संबंधित आदतन अपराधी की जमानत निरस्तीकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा जमानत निरस्त कर स्थाई वारंट जारी किया गया था।

उक्त स्थाई वारंट की तामिली के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में थाना बरखेड़ा कला एवं थाना आलोट की संयुक्त टीम गठित की गई।

 

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.11.2026 को कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय आलोट के आर.सी.टी. क्रमांक 11/21 एवं अपराध क्रमांक 223/20, धारा 49-ए, 34-क आबकारी एक्ट के प्रकरण में जारी स्थाई वारंट की तामिली कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी–

रियाज उर्फ राजू पिता मुन्ना पठान, उम्र 40 वर्ष, निवासी हनुमान मंदिर के पास, बरखेड़ाकला।

सराहनीय भूमिका–

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पतिराम डावरे, उनि हरिसिंह बड़ेरा, आर. 964 ओमप्रकाश गुर्जर, आर. 740 अखम सिंह, आर. 998 ईश्वर धाकड़, आर. 118 शकील (थाना बरखेड़ा कला) तथा आर. 710 लोकेन्द्र एवं आर. 20 राहुल (थाना आलोट) की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम पुलिस का संदेश — आदतन अपराधियों एवं न्यायालयीन वारंटों में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}