
आलोट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, क्लिनिक और मकान में की थी तोड़फोड़ कर आगजनी
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
आलोट। विक्रमगढ़ में करीब पांच माह पूर्व हुई आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना के मामले में आलोट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती पलवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
यह था पूरा मामला
दिनांक 3 मई 2026 को फरियादी छोटी बाई पति रमेश माली निवासी विक्रमगढ़ ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 मई 2026 को माली मोहल्ले के मनीष माली की हत्या होने से आक्रोशित कुछ लोगों ने फरियादी के लड़के प्रकाश माली के पठान मोहल्ला स्थित क्लिनिक एवं मकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 202/2026, धारा 324(5), 326(जी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया था। विवेचना के दौरान आरोपियों की शिनाख्त कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
हरीश उर्फ हरिशंकर पिता मोहनलाल माली, उम्र 36 वर्ष।
सुरेश पिता जुझार जी माली, उम्र 51 वर्ष।
मोनू पिता राजू माली, उम्र 21 वर्ष।
घनश्याम उर्फ गणेश पिता किशोर माली, उम्र 50 वर्ष।
जगदीश पिता चंदर माली, उम्र 39 वर्ष।
मुकेश पिता बाबदीराम माली, उम्र 40 वर्ष।
रवि उर्फ नानटा पिता मोहनलाल माली, उम्र 33 वर्ष।
मुकेश पिता किशोर माली, उम्र 40 वर्ष।
सभी आरोपी मालीपुरा विक्रमगढ़ के निवासी बताए गए हैं। सातवें आरोपी के संबंध में आलोट का उल्लेख भी पुलिस विज्ञप्ति में है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश पाटीदार, उपनिरीक्षक मनोज पाटीदार, उपनिरीक्षक प्रमोद राठौर, सहायक उपनिरीक्षक दशरथ पाटीदार सहित पुलिसकर्मियों राहुल राठौर, कृष्णपाल सिंह, लोकेंद्र, ईश्वर सिंह, विनोद, सुनील, अनिल कुमार, अजीत जाट, अभिनंदन, रौनक पोरवाल, शुभम माटी एवं लोकेश पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।



