नीमच

पालसोड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण 2 ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती

​पालसोड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण 2 ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती

​पालसोड़ा -आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण 2 द्वारा पालसोड़ा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर देश की पूर्व प्रधानमंत्री, ‘आयरन लेडी’ स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और देश के ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
​कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान (भंवरासा) ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी के दृढ़ नेतृत्व, देश की एकता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। साथ ही, उन्होंने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रियासतों के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका और मजबूत इच्छाशक्ति को देश के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।
​कार्यक्रम में कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष राकेश उपाध्याय और कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार ने भी अपने विचार रखे और दोनों नेताओं के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
​इस गरिमामयी आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}