गरोठ में मुख्य मार्गो से अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहीम में दूसरे दिन लगातार जारी रही, नपं कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने की पहल

गरोठ में मुख्य मार्गो से अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहीम में दूसरे दिन लगातार जारी रही, नपं कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने की पहल
गरोठ। आज दिनांक 30.10.2026 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गिरीश शर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशन में नगर परिषद गरोठ की टीम द्वारा नगर में सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं आम नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा को दूर करने के उद्देश्य से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत नया बस स्टैंड से शहीद चौक होते हुए गांधी चौक तक तथा शामगढ़ नाके से खड़ावदा रोड तक मुख्य मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर परिषद की टीम द्वारा मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक आवागमन क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने की दिशा में कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना तथा नगर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाना है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गिरीश शर्मा ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की कि वे सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा नगर की स्वच्छता एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।



