अफजलपुर में अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का छापा, बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे बरामद

अफजलपुर में अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस का छापा, बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे बरामद
मंदसौर। त्योहारों से पहले अफजलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दरगाह रोड अफजलपुर पर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर रहे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार अफजलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दरगाह रोड स्थित एक दुकान में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे जमा करके रखे गए हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी। मौके पर बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस ने संचालक दीपक जैन पिता अनिल कुमार जैन निवासी अफजलपुर नीम चौक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है!!!
अफजलपुर थाना प्रभारी विकाश गहलोत ने बताया त्योहारी सीजन में अवैध पटाखा भंडारण से बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



