मंदसौर जिला
उदपुरा डाकघर से सेवानिवृत्त श्री नागर और स्थानांतरित कर्मियों का हुआ सम्मान

मंदसौर। ग्राम डिगांवमाली के अधीनस्थ उदपुरा डाकघर में कार्यरत श्री शांतिलाल नागर की सेवानिवृत्ति तथा श्रीमती पायल धाकड़, श्यामलाल माली और रामपाल सिंह के स्थानांतरण पर बंजारी बालाजी परिसर में एक गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए संभाग डाक अधीक्षक श्री अजीत सिंह डामोर ने कहा कि श्री नागर ने अपने 42 वर्ष के लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि भले ही सेवाकाल की औपचारिक समाप्ति हो गई है, लेकिन आप सभी के साथ बने आत्मीय रिश्ते हमेशा कायम रहेंगे।
इस अवसर पर डाक निरीक्षक श्री महेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस सेवाकाल में आपका योगदान अविस्मर्णीय रहेगा और उन्होंने सेवानिवृत्ति के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, अनुडाकपाल श्री हरीश कुमार राठौर, गणपतलाल वर्मा, नरोत्तम उपाध्याय और सतीश शर्मा ने भी अपने संबोधन में कहा कि आपके द्वारा दी गई उत्कृष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए हम आपको कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान डाक अधिदर्शक श्री गोविंद जोशी और श्री गोपाल पडियार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत गजेंद्र प्रसाद शुक्ला, सत्यनारायण गुर्जर, सुरेश जैन, श्रीमती प्रिया कुमावत, अलका शुक्ला, कु. नेहा प्रजापत और दिलीप गंधर्व आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल पडियार ने किया तथा आभार दयाल बैरागी एवं विकास शर्मा ने माना।