नकली घी व दुध की फेक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही मे फरार पीरूसिंह व रामसिंह गिरफ्तार

नकली घी व दुध की फेक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही मे फरार पीरूसिंह व रामसिंह गिरफ्तार
सुवासरा -दिनांक 27.09.2026 को सुवासरा पुलिस की नकली घी व दुध की फेक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही मे फरार आरोपी पीरूसिंह व रामसिंह को सुवासरा पुलिस ने किया गिरफ्तारपुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मिलावटखोरो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत दिनांक 27.09.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक मन्दसौर श्री विनोद कुमार मीना को उनके विश्वसनीय मूखबिर ने सूचना दी कि ग्राम खेजडिया भुप मे पीरूसिंह पिता रामसिंह सौंधिया राजपुत व रामसिंह पिता तेजसिंह सौंधिया राजपुत दोनो के द्वारा अपने घर मे नकली दुध व नकली घी बनाने की फेक्ट्री डाल रखी है तथा कई मात्रा मे ये दोनो नकली दुध व नकली घी की हेराफेरी कर अवैध रुप से लाभ कमा रहे है जो उक्त सूचना पर से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामसनेही मिश्रा , अअपु सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी डी बीरा को कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत करने पर पीरूसिंह व रामसिंह के घर दबीश दी गई जो पीरूसिंह व रामसिंह दोनो मौके से फरार हो गये थे तथा इनके घर से 85 कट्टे मिल्क पाऊडर whey premeate powder के जिसका उपयोग नकली दुध व दुध मे फेट बढ़ाने हेतु किया जाता है जप्त किये गये साथ ही 7 पाँम आईल के टीन के पैक डिब्बे (15 लीटर वाले), 120 खाली टीन के डिब्बे , 200 लीटर के खाली ड्रम 4 , 2 फिल्टर मिक्सर इलेक्ट्रानिक मशीन , गैस भट्टी 2 , 2 गैस की टंकी इण्डेन कम्पनी की , 6 यूरिया के कट्टे भरे हुऐ , 2 स्टील की कोठी , एक पाँम आईल की जरी केन , बना हुआ नकली घी, छोटा इलेक्ट्रानिक तौल काँटा , 1 मोटर पम्प आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/26 धारा 272,274,275 बीएनएस 2023 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । जो फरार आरोपीयो को दिनांक 28.10.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तार शुदा आरोपीयो से अपने अन्य साथीयो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
सराहनीय कार्य
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक बी डी बीरा थाना प्रभारी सुवासरा, उनि गेन्दाल पलासिया व पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा ।



