जाजू सागर बांध से पानी चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, 25 से अधिक स्थानों से करीब दो ट्राली पाइप जप्त

जाजू सागर बांध से पानी चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, 25 से अधिक स्थानों से करीब दो ट्राली पाइप जप्त
नीमच। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर एसडीएम नीमच श्री पराग जैन द्वारा जाजू सागर बांध ( हरकियाखाल बांध ) से पानी चोरी रोकने के लिए गठित दल द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में बुधवार 28 अक्टूबर को जाजू सागर बांध पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोके पर 25 से अधिक स्थानों पर पाइप द्वारा सीधे पानी चोरी पाई जाने पर करीब दो ट्राली पाइप जप्त किए गए।
बुधवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद नीमच के राजस्व अधिकारी खेमचंद मुसले, टेकचंद चंद्र बुनकर, डेम प्रभारी सुरेश पवार अपनी टीम के साथ जाजू सागर बांध पहुंचे और वहां पर जीरन तहसीलदार श्री शत्रुघ्न चतुर्वेदी, जीरन पुलिस की टीम व विद्युत मंडल अधिकारियों की उपस्थिति में जेसीबी व अन्य संसाधनों से जाजू सागर बांध सीमा में जमीन में पाइप गाड़कर अपने खेतों तक पाइप के माध्यम से पानी चोरी करने का पता लगाकर 25 से अधिक स्थानों पर जमीन में गड़े हुए पाइप उखाड़ते हुए करीब दो ट्राली पाइप जप्त किए गए। नगर पालिका नीमच द्वारा राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन व विद्युत विभाग के सहयोग से की गई इस कार्रवाई से जाजू सागर बांध से पानी चोरी कर खेतों में अवैध रूप से सिंचाई करने वालो में हड़कंप मच गया।
कार्यवाही के दौरान नगर पालिका की राजस्व शाखा के महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया, महेंद्र साहू, सहायक डेम प्रभारी राजेंद्र तंवर जलकल विभाग के नाथूलाल नागर, कचरू लाल राठौर, मो. सलीम शाहिद अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।



