नीमच

नागदा ब्राह्मण समाज ने उठाई आवाज, भाजपा नेता सहित 6 पर FIR

नागदा ब्राह्मण समाज ने उठाई आवाज, भाजपा नेता सहित 6 पर FIR

नीमच। रामेश्वर नागदा /हिंगोरिया फाटक के पास जमीन विवाद में नागदा ब्राह्मण समाज के विरोध और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग के बाद मामला सुर्खियों में है। जमीन पर कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी के आरोपों को लेकर समाजजनों ने 17 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया था। अब बघाना पुलिस ने भाजपा नेता रोशन वर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

समाज ने उठाए सवाल, अब निष्पक्ष जांच की बारी-

विवाद में पहले रोशन वर्मा ने मारपीट और फायरिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद नागदा परिवार ने जमीन पर अपने अधिकार का दावा करते हुए दूसरे पक्ष पर मारपीट और कब्जे की कोशिश के आरोप लगाए। समाज ने शिकायत पर कार्रवाई की मांग की थी। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद सवाल है कि जांच कितनी निष्पक्ष और तथ्यपरक होती है। जमीन के दस्तावेज, दोनों पक्षों के बयान और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य मामले की दिशा तय करेंगे। नागदा ब्राह्मण समाज की मांग है कि किसी के प्रभाव में आए बिना कार्रवाई हो। एफआईआर में दर्ज आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}