मंदसौर जिलाशामगढ़

शामगढ़ में संकलन वाल्मीकि समाज की बैठक, नगर कार्यकारिणी घोषित

शामगढ़ में सकल वाल्मीकि समाज की बैठक, नगर कार्यकारिणी घोषित

शामगढ़।नगर के माताजी रोड स्थित होली चौक पर बुधवार शाम 6 बजे संकलन वाल्मीकि समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। किशोर बाली को अध्यक्ष एवं रामपाल गोविंद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें सुनील बाली (जमादार), रामदास संगत, राजेश बारवासिया, पंकज बाली और दशरथ गोविंद को शामिल किया गया है।

बैठक के दौरान समाज में नई जागृति लाने, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर संकलन वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}