मंदसौर जिलासीतामऊ
आत्म निर्भर बनाने हेतु दिव्यांगजनों को मौके पर ही कृत्रिम अंग तैयार कर किए गए प्रदान

आत्म निर्भर बनाने हेतु दिव्यांगजनों को मौके पर ही कृत्रिम अंग तैयार कर किए गए प्रदान
सीतामऊ। सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को सांदीपनी विद्यालय लदूना में दिव्यांगों एवं वृद्धजनों का उपकरण परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 138 पंजीयन हुए जिसमें 91 पात्र पाए गए वही 19 को तत्काल फेब्रिकेशन पैर से संबंधित समस्याओं का निराकरण तत्काल मौके पर उपकरण बनाए और उपकरण प्रदान किए गए एवं 72 उपकरण हेतु चयनित किए गए कार्यक्रम में इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कोटड़ामाता कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग नायब तहसील पंकज गंगवाल द्वारा मौके पर दिव्यांगों एवं वृद्धजनो के परीक्षण शिविर में कार्य को लेकर समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



