नीमच

नीमच विधानसभा क्षेत्र में 54 नवीन चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद

नीमच विधानसभा क्षेत्र में 54 नवीन चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद

नीमच। नीमच विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में 54 नवीन चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी हुए हैं। नवीन चिकित्सकों की नियुक्ति से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी तथा आमजन को चिकित्सा सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

इस संबंध में विधायक दिलीपसिंह परिहार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नवीन चिकित्सकों की पदस्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार होने की उम्मीद है।

विधायक परिहार ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}