मल्हारगढ़मंदसौर जिला

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया पिपलिया मंडी में अमृत उद्यान एवं खेल स्टेडियम का निरीक्षण

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया पिपलिया मंडी में अमृत उद्यान एवं खेल स्टेडियम का निरीक्षण

पप्पू सोलंकी

तुरकिया (मंदसौर)। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम श्री जगदीश देवड़ा द्वारा पिपलिया मंडी में कनगट्टी मार्ग पर नगर परिषद द्वारा आदर्श अमृत उद्यान का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्य की सराहना भी की । और उद्यान के आगामी विकास के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री देवडा ने उद्यान को और अधिक विकसित करने के लिए नगर परिषद के इंजीनियर राजेश उपाध्याय एवं मुख्य नगर परिषद सीएमओ प्रवीण सेन को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उसके पश्चात खेल मैदान स्टेडियम का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर जैन मामा,बूढ़ा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य तेजपाल सिंह शक्तावत , कमल गुर्जर, टीनू तिवारी, गोवर्धन नाथ योगी, मनोहर काबरा , महेश चौधरी राधेश्याम चौहान, चंदू माली ,अजय माली, सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}