देशमुंबई

बाजार की मांग और ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों को समझना स्टार्टअप की सफलता की कुंजी  डॉ. सुनील कुमार मिश्रा

बाजार की मांग और ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों को समझना स्टार्टअप की सफलता की कुंजी  डॉ. सुनील कुमार मिश्रा

मुंबई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने प्रतिभाग करते हुए बिजनेस स्ट्रैटेजी, प्रभावी लीडरशिप, नवाचार और स्टार्टअप की सफलता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने युवाओं, उद्यमियों और भविष्य के बिजनेस लीडर्स को सफल व्यवसाय के निर्माण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।अपने संबोधन में डॉ. मिश्रा ने स्टार्टअप की असफलताओं के प्रमुख कारणों, बाजार की मांग, ग्राहकों की वास्तविक जरूरतों और उपभोक्ताओं के व्यवहार को समझने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता केवल नया उत्पाद तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बाजार की आवश्यकताओं को पहचानकर मौजूदा उत्पादों से बेहतर, उपयोगी और अलग समाधान प्रस्तुत करना अधिक महत्वपूर्ण है।उन्होंने प्रोडक्ट इनोवेशन, मौजूदा तकनीक में सुधार, डिसरप्टिव टेक्नोलॉजी, कस्टमर बिहेवियर, मार्केट डिमांड और प्रभावी सेल्स स्ट्रैटेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। डॉ. मिश्रा ने बताया कि सही उत्पाद, उचित मूल्य निर्धारण, ग्राहकों का विश्वास और मजबूत मार्केटिंग रणनीति किसी भी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विभिन्न सफल स्टार्टअप की प्रेरणादायक कहानियों और असफलताओं से मिली सीख का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि असफलता किसी भी उद्यम की यात्रा का अंत नहीं होती, बल्कि यह कमियों को पहचानने, नई रणनीति विकसित करने और बेहतर नवाचार के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।आईआईटी बॉम्बे में आयोजित यह संवाद युवाओं, नवोदित उद्यमियों और बिजनेस लीडरशिप की दिशा में आगे बढ़ने वाले प्रतिभागियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें उद्यमिता, बाजार की समझ और नवाचार आधारित व्यवसाय के निर्माण के महत्वपूर्ण पहलुओं को जानने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}