देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

सहजनवा के दो गांवों में अभियान चलाकर किसानों को किया गया जागरूक

सहजनवा के दो गावो में अभियान चलाकर किसानों को किया गया जागरूक

गोरखपुर सहजनवा केंद्र सरकार द्वारा समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान से समन्वित कर विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 एवं खेत बचाओ अभियान का महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौकमाफी, गोरखपुर तथा कृषि विभाग, गोरखपुर के द्वारा दिनांक 24/10/2026 को ग्राम गौरेडीह व ग्राम सुग़ौना, ब्लॉक सहजनवा में आयोजन किया गया। मृदा वैज्ञानिक डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय ने अच्छी मृदा स्वास्थ्य व सूक्ष्म मृदा जीव को बचाने हेतु मृदा जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि के बारे में बताते हुए पौधे के पोषण के लिए जीवामृत एवं घन जीवामृत तथा पौध रक्षा के लिए नीमास्त्र एवं अग्नियास्त्र बनाने की विधि को विस्तारपूर्वक बताया तथा प्राकृतिक खेती को अपने के लिए प्रोत्साहित किया । अभियान में ब्लॉक सहजनवा में कृषि विज्ञान केंद्र से मृदा वैज्ञानिक डॉ संदीप प्रकाश उपाध्याय, कृषि विभाग से सहायक विकास अधिकारी, कृषि श्री राजकुमार तथा टीएसी अनिल कुमार, एटीएम प्रदीप पांडे ग्राम प्रधान प्र. बृजेश यादव, ग्राम प्रधान जयश्री गुप्ता सहित दोनों ग्राम के सैकड़ों किसानों ने प्रतिभाग किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}