देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ यात्रियों से जनसंवाद, सफाई और सुविधाओं पर हुई चर्चा

पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ यात्रियों से जनसंवाद, सफाई और सुविधाओं पर हुई चर्चा

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर आज रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने यात्रियों से बातचीत कर स्टेशन पर साफ-सफाई और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।जनसंवाद के दौरान यात्रियों से स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं तथा रेल सेवाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को सुना, ताकि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा सकें। कार्यक्रम में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र वर्मा, वाणिज्य अधीक्षक भुवनेश कुमार, शैलेंद्र प्रताप यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।रेल जनसंवाद का उद्देश्य यात्रियों और रेलवे प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करना तथा यात्रियों की समस्याओं को समझकर सुविधाओं में सुधार करना है। ऐसे कार्यक्रमों से यात्रियों को अपनी बात रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। अब यात्रियों को उम्मीद है कि जनसंवाद में सामने आने वाले सुझावों और समस्याओं पर ध्यान देते हुए स्टेशन पर सफाई एवं अन्य यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}