ज्योतिष दर्शन

आज 24 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 24 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 24 अक्टूबर 2026 शनिवार का पंञ्चांग

विक्रम संवत: 2083 (रौद्र संवत्सर)
शक संवत: 1948
मास : आश्विन मास
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: त्रयोदशी (दोपहर 01:36 बजे तक), इसके बाद चतुर्दशी
वार: शनिवार
ऋतु: शरद ऋतु
सूर्य: दक्षिणायन
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद (रात 08:32 बजे तक), इसके बाद रेवती
योग: व्याघात (रात 08:01 बजे तक), इसके बाद हर्षण
करण: तैतिल (दोपहर 01:36 बजे तक), गर (रात 12:51 बजे तक), फिर वणिज
सूर्योदय और सूर्यास्त
• सूर्योदय: सुबह 06:27 बजे
• सूर्यास्त: शाम 05:43 बजे
• चंद्रोदय: दोपहर 04:26 बजे
• चंद्रास्त: सुबह 05:18 बजे (25 अक्टूबर)
आज नौ ग्रहों का गोचर –
• सूर्य देव: तुला राशि में
• चंद्रमा: मीन राशि में
• मंगल: कर्क राशि में
• बुध: तुला राशि में (वक्री)
• गुरु (बृहस्पति): कर्क राशि में
• शुक्र: तुला राशि में
• शनि देव: मीन राशि में
• राहु: कुंभ राशि में
• केतु: सिंह राशि में
• बुध वक्री: दोपहर 12:41 बजे बुध ग्रह तुला राशि में वक्री (उल्टी चाल) होना शुरू करेंगे।
• सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन: दोपहर 12:56 बजे सूर्य देव चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
सूर्य और शुक्र की युति: सुबह लगभग 9:14 बजे सूर्य और शुक्र ग्रह तुला राशि में एक ही अंश पर आ जाएंगे।
आज का शुभ मुहूर्त
• रवि योग: सुबह 06:27 बजे से दोपहर 12:56 बजे तक और रात 08:32 बजे से सुबह 06:28 बजे (25 अक्टूबर) तक
• अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
• विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 02:43 बजे तक
• ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:46 बजे से सुबह 05:36 बजे तक
• अमृत काल: दोपहर 03:50 बजे से शाम 05:24 बजे तक
अशुभ काल समय
• राहुकाल: सुबह 09:16 बजे से सुबह 10:41 बजे तक
• यमगंड: दोपहर 01:30 बजे से दोपहर 02:54 बजे तक
• गुलिक काल: सुबह 06:27 बजे से सुबह 07:52 बजे तक
दिन का चौघड़िया
• शुभ (उत्तम): प्रातः 07:52 से प्रातः 09:16 तक
• रोग (शुभ): प्रातः 09:16 से प्रातः 10:41 तक (राहुकाल समय)
• उद्वेग (अशुभ): सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
• चर (सामान्य): दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
• लाभ (उन्नति): दोपहर 01:30 बजे से दोपहर 02:54 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम): दोपहर 02:54 बजे से शाम 04:18 बजे तक
• काल (अशुभ): शाम 04:18 बजे से शाम 05:43 बजे तक
रात्रि का चौघड़िया
• लाभ (उन्नति): शाम 05:43 बजे से रात 07:18 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ): रात्रि 07:18 बजे से रात्रि 08:54 बजे तक
• शुभ (उत्तम): रात्रि 08:54 बजे से रात्रि 10:29 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम): रात्रि 10:29 अपराह्न से मध्यरात्रि 12:05 पूर्वाह्न (25 अक्टूबर)
• चर (सामान्य): मध्यरात्रि 12:05 पूर्वाह्न से देर रात 01:40 पूर्वाह्न (25 अक्टूबर)
• रोग (अशुभ): देर रात 01:40 से 03:16 पूर्वाह्न (25 अक्टूबर)
• काल (अशुभ): सबेरे 03:16 पूर्वाह्न से प्रातः 04:52 पूर्वाह्न (25 अक्टूबर)
• लाभ (उन्नति): प्रातः 04:52 से प्रातः 06:28 (25 अक्टूबर)
दिशाशूल: पूर्व दिशा (आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें)
उपाय: पूर्व दिशा में यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो, तो घर से निकलते समय अदरक, उड़द या काले तिल का सेवन करके ही निकलें।

व्रत त्यौहार –

शनि प्रदोष व्रत: शनिवार के दिन प्रदोष तिथि होने के कारण आज शनि प्रदोष व्रत है। प्रदोष काल (सूर्यास्त के समय) में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

शनिदेव पूजा: आज शनिवार को शनि मंदिर में जाकर सरसों का तेल, काले तिल, और नीले फूल अर्पित करें। पीपल/शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के बुरे प्रभाव कम होते हैं।आज एक से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

  • मंत्र जाप: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

  • दान-पुण्य: किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को काले तिल, उड़द की दाल या सरसों के तेल का दान करें

आज 24 अक्टूबर 2026 शनिवार का राशिफल 

मेष राशि- खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। सिरदर्द या नेत्र पीड़ा की शिकायत रह सकती है। व्यापार ठीक रहेगा। उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
 वृषभ राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे और धन लाभ होगा। यात्रा में थोड़ी असुविधा हो सकती है। मानसिक तनाव से बचें।उपाय- शनिदेव को प्रणाम करें।
 मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी लेकिन भागदौड़ रहेगी। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा।उपाय-शनि चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि- सेहत में गिरावट आ सकती है, मान-हानि की आशंका है। प्रेम और संतान पक्ष की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।उपाय-हनुमान जी की पूजा करें।
 सिंह राशि- चोट-चपेट लगने की आशंका है, वाहन सावधानी से चलाएं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।उपाय -शनि देव के मंत्रों का जाप करें।
 कन्या राशि- जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है। नौकरी में सफलता और धन लाभ के योग हैं।उपाय -किसी गरीब को भोजन कराएं।
तुला राशि- समय थोड़ा डिस्टर्बिंग है लेकिन शत्रुओं पर आपकी विजय होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न लें।उपाय -सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें।
 वृश्चिक राशि- प्रेम संबंधों में वाद-विवाद या तू-तू मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।उपाय -नीली वस्तु या काले तिल का दान करें।
 धनु राशि- घरेलू कलह के संकेत हैं, जिससे मन अशांत रहेगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग टल सकते हैं।उपाय-अपने पास कोई लाल वस्तु रखें।
 मकर राशि- व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। गले या नाक-कान में थोड़ी परेशानी हो सकती है।उपाय-माँ काली या शनिदेव की आराधना करें।
कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं, आज किसी भी जगह नया निवेश करने से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।उपाय-भगवान गणेश की पूजा करें।
 मीन राशि- आपकी ही राशि में विष योग होने से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। हृदय (Cardiac) या गैस-एसिडिटी से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है, ध्यान रखें।उपाय-शनिदेव की पूजा करें और पीपल में जल चढ़ाएं।

नोट -उपरोक्त पंचांग राशिफल एक ज्योतिषीय गणना विश्लेषण है। राशि में दिया गया राशिफल एक ही नाम अक्षरों के कई जातकों है। इसलिए अधिक जानकारी अपने विश्वासनीय पंडित ज्योतिषाचार्य से प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}