तालाब में बड़े जानवरों को शिकार बना रहा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

तालाब में बड़े जानवरों को शिकार बना रहा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
संजीत। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गरनाई में इन दिनों ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव में माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित छोटे तालाब में पिछले कई महीनों से एक मगरमच्छ डेरा डाले हुए है।मुख्य समस्या यह है कि अब इस मगरमच्छ ने अपने शिकार का दायरा काफी बढ़ा दिया है, जिससे स्थानी पशुपालक और ग्रामीण खासे चिंतित हैं।हाल ही में सामने आए एक वीडियो में यह मगरमच्छ अपने शिकार की तलाश में तालाब किनारे घूम रहे कुत्तों पर हमला करता हुआ साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में यह मगरमच्छ केवल छोटे-मोटे जीव-जंतुओं को अपना शिकार बनाता था, लेकिन पिछले कुछ समय से इसने तालाब के आसपास आने वाले बड़े जानवरों और पर भी हमले शुरू कर दिए हैं।बढ़ते हमलों के कारण पशुपालकों में अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर इसे किसी अन्य सुरक्षित स्थान या गहरे जल स्त्रोत में छोड़े, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।
–00–



