रेलवे ट्रैक पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, सिर में गहरी चोट पुलिस ने शुरू की जांच

रेलवे ट्रैक पर मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, सिर में गहरी चोट पुलिस ने शुरू की जांच
गोरखपुर पीपीगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात रेलवे ट्रैक पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, पीपीगंज स्टेशन के ओएचई पोल संख्या 22/05-07 के बीच लाइन संख्या एक और दो के मध्य एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसके सिर में गहरी चोट के निशान थे।मृतक व्यक्ति की पहचान राम शब्द (45) पुत्र गब्बू, निवासी वार्ड नंबर छह, अब्दुल कलाम नगर, पीपीगंज के रूप में हुई। सूचना मिलने पर आरपीएफ नकहा,डायल-112 के कांस्टेबल भीम यादव, पीपीगंज कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक आदित्य सिंह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई रेलवे टिकट अथवा यात्रा संबंधी प्राधिकरण पत्र नहीं मिला। जीआरपी थाना आनंदनगर प्रभारी रामसमुझ सरोज के निर्देश पर उप निरीक्षक मोहम्मद अबूसाद अहमद ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, घटना के कारण रेलवे यातायात प्रभावित नहीं हुआ। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।



