नीमच

नीमच में पीएम विश्वकर्मा योजना: बार्बर ट्रेड के युवाओं को दी गई एडवांस हेयर ट्रीटमेंट की ट्रेनिंग

नीमच में पीएम विश्वकर्मा योजना: बार्बर ट्रेड के युवाओं को दी गई एडवांस हेयर ट्रीटमेंट की ट्रेनिंग

नीमच -( समरथ सेन)पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के कौशल को निखारकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली महत्वाकांक्षी ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के तहत नीमच में बार्बर (नाई) ट्रेड के युवाओं के लिए एडवांस्ड ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया है। मनासा रोड स्थित ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल परिसर में बने ट्रेनिंग सेंटर पर युवाओं के पहले बैच की शुरुआत हुई, जिसमें 45 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

ईस अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में युवाओं को आधुनिक ग्रूमिंग तकनीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से हेयर स्पा, हाई फ्रीक्वेंसी मशीन और एडवांस हेयर ट्रीटमेंट की विधिवत एवं विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण को लेकर सेन समाज और स्थानीय युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रशिक्षण केंद्र ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल परिसर, मनासा रोड, नीमच ट्रेड एवं बैच बार्बर (नाई) ट्रेड, जिसमें 45 युवाओं का पहला बैच शामिल है।प्रशिक्षण अवधि: 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के चोथ दिवस हेयर स्पा, हाई फ्रीक्वेंसी मशीन का उपयोग और आधुनिक हेयर ट्रीटमेंट।

इस अवसर पर ट्रेनर मनीष नागदा, चारु चौहान एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

इस योजना के माध्यम से नीमच क्षेत्र के पारंपरिक हुनरमंद युवाओं को रोजगार के नए और बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे वे आधुनिक समय की माँग के अनुसार खुद को तैयार कर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}