शामगढ़मंदसौर जिला

गायत्री परिवार एवं पुलिस विभाग शामगढ़ द्वारा नशा मुक्ति रैली संपन्न

गायत्री परिवार एवं पुलिस विभाग शामगढ़ द्वारा नशा मुक्ति रैली संपन्न

शामगढ़।गायत्री शक्तिपीठ शामगढ़ एवं पुलिस थाना शामगढ़ के माध्यम से गायत्री परिवार जिला मंदसौर एवं गायत्री परिवार के मंदसौर, सीतामऊ, खेजडिया, आलोट,चौमहला, रामगंजमंडी, नाहरगढ़,  बोलिया ,आकली शिवदास,कोटडी आखा, पिपलिया राठौर आदि शाखाओं के कार्यकर्ताओं और पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा नगर शामगढ़ में नशे से व्यक्ति परिवार समाज देश में होने वाली हानियों, आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य की हानियां अनेक बीमारियां, दुर्घटना, घर-घर क्लेश बताते हुए सैकड़ो गायत्री परिवार के पीले वस्त्रधारी कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में पोस्टर बैनर दर्शाते एवं संदेश देते हुए पुलिस थाना शामगढ़ के लगभग सभी जवानों एवं अधिकारियों के द्वारा इस रैली में भागीदारी करते हुए संदेश दिया गया।

इसके पूर्व गायत्री परिवार द्वारा 54 घरों में एक साथ एक समय में 10 से 12 बजे के बीच में ग्रह ग्रह गायत्री महायज्ञ पितरों की शांति एवं ग्रह शांति की भावना से किया गया।गायत्री शक्तिपीठ शामगढ़ से हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए यह रैली राम मंदिर पर सामूहिक संदेश के साथ समापन हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}