देशउत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले सुपीरियर ग्रुप के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, बरेली में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश और भूमि आवंटन पर हुई चर्चा

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले सुपीरियर ग्रुप के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, बरेली में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश और भूमि आवंटन पर हुई चर्चा

 

लखनऊ सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्रुप के निदेशक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश एवं ग्रुप के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।बैठक के दौरान डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बरेली में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना के लिए भूमि आवंटन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि औद्योगिक भूमि उपलब्ध होने में हो रही देरी के कारण प्रस्तावित निवेश और परियोजना के क्रियान्वयन में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि का आवंटन शीघ्र होने पर ग्रुप परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर सकेगा।उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तुत विषयों को सुना और संबंधित प्रकरण में आवश्यक पत्र एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा।बैठक में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के विस्तार, प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अन्य औद्योगिक विषयों पर भी चर्चा हुई।डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री का समय देने, प्रस्तावित परियोजना से जुड़े विषयों को सुनने और सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज अपने प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}